बसना
बसना। हाट बाजार करने गए व्यक्ति की मोटर सायकल को अज्ञात चोर ने किया पार

बसना। मुकेश निषाद बताता है की वह ग्राम खुर्सीपहार का निवासी है वह बताता है की वह राज मीस्त्री का काम करता है
कल दिनांक 09/05/2026 को वह अपने मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG06GU9199 से शाम करीबन 7 बजे बसना बजार आया था मोटर सायकल को स्टेट बैंक शाखा बसना के पास खड़ी कर हाट बाजार करने चला गया।
तभी करीब 7:30 बजे वापस आकर देखा तो जहाँ पर उसने अपना मोटर सायकल खड़ा किया था वहां पर नही था तब वह आस पास पता किया मोटर सायकल का कहीं पता नही चला। उक्त मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG06GU9199 किमती करीबन 30,000 रूपया को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है
उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)-BNS के तहत पंजीबद्ध कर लिया है।