बसना

लू से बेहोश महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, क्षेत्रभर में हो रही सराहना

जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने पेश की मानवता की मिसाल

देशराज दास बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने एक बार फिर मानवता और जनसेवा का परिचय देते हुए मिसाल पेश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोक्ष कुमार प्रधान अपने नियमित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-53 स्थित साल्हेतराई बांध के पास सड़क किनारे एक महिला बेहोश अवस्था में दिखाई दी। भीषण गर्मी और तेज लू के कारण महिला की हालत अत्यंत गंभीर नजर आ रही थी।
महिला के पति और उनकी बेटी घबराए हुए थे तथा पानी की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और पानी उपलब्ध कराकर महिला को प्राथमिक राहत दी
हालत गंभीर होने पर उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को अपनी निजी वाहन से सीधे सरकारी अस्पताल बसना पहुंचाया। रास्ते में ही उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे. पी. प्रधान को फोन कर महिला की स्थिति से अवगत कराया और तत्पर उपचार के लिए अनुरोध किया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे महिला की हालत में सुधार आने लगा
इस मानवीय कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में बहुत कम जनप्रतिनिधि ऐसे होते हैं जो अपने कार्यक्रम को बीच में रोककर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं। मोक्ष कुमार प्रधान ने यह साबित कर दिया कि उनके लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि मोक्ष कुमार प्रधान निरंतर सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े नजर आते हैं।
भीषण गर्मी में लू से पीड़ित महिला की जान बचाने में मोक्ष कुमार प्रधान, सरकारी अस्पताल बसना एवं बीएमओ नारायण साहू,डॉ. जे. पी. प्रधान की तत्परता और संवेदनशीलता की सभी ने सराहना की है।
Back to top button