बसना
जामजुड़ा बनी चैंपियन, पिपलीपाली में कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार समापनजामजुड़ा बनी चैंपियन, पिपलीपाली में कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार समापन
खेल से ही युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास संभव : प्रकाश सिन्हा

देशराज दास बसना। जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपलीपाली में आयोजित तृतीय वर्ष एक दिवसीय जय ठाकुरदिया कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बड़े ही उत्साह एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की बात कही।
समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सभापति प्रकाश सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि परदेसी यादव, उपसरपंच मोहनलाल डड़सेना, ग्राम के गोटिया रामलाल साहू एवं मधु भोई विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति प्रकाश सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह एवं ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जामजुड़ा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गिरीराजपुर टीम द्वितीय, गबौध टीम तृतीय एवं भोई ब्रदर्स टीम चतुर्थ स्थान पर रही। विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष विकास बारिक, उपाध्यक्ष जय भोई, कोषाध्यक्ष विजय साहू, सचिव नरेश बारिक सहित संरक्षक कुशल, अनिल साहू, रेशम लाल, करुणाकर डड़सेना, सुनील बारिक, राजकुमार बारिक, मिनिकेतन, डीगेश्वर भाई, विश्वास भोई, प्रकाश बारिक, सनातन साहू, शिव प्रसाद भोई, प्रवीण साहू, प्रताप साहू, सुशील डड़सेना, आर्यन, लोकेश, निर्मल भाई एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
इसके साथ ही ग्राम के वरिष्ठजनों बृजलाल भोई, मोतीलाल, राधेश्याम भोई, गोविंद बारिक, रामलाल साहू, दशरथ साहू, ऋषिकेश, मधु भोई, मिनिकेतन, तिलकराम भोई सहित पूरे ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण रही।
सामुदायिक भवन और रंगमंच की मांग
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गाँव में सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों हेतु सामुदायिक भवन एवं रंगमंच निर्माण की मांग भी रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में ऐसा कोई भवन नहीं है जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जा सकें। जिस पर सभापति प्रकाश सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही इस मांग को लेकर स्थानीय विधायक, सांसद एवं प्रभारी मंत्री से चर्चा कर आवश्यक पहल की जाएगी।
विधायक और सभापति का जताया आभार
साथ ही ग्रामीणों ने हाल ही में हुई पेयजल समस्या के समाधान हेतु विधायक निधि से कराए गए बोर खनन के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल एवं सभापति प्रकाश सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि सभापति सिन्हा द्वारा विधायक डॉ. अग्रवाल से चर्चा कर गाँव में बोर खनन कराया गया, जिससे पेयजल समस्या का समाधान हुआ।