बसना

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता, सुरक्षित प्रसव के लिए 24×7 चिकित्सा सुविधा उपलब्ध

देशराज दास बसना। महिलाओं एवं प्रसूताओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की देखभाल और सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।

अस्पताल में अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों द्वारा सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव, 3D/4D अल्ट्रासाउंड, परिवार नियोजन परामर्श, मेनोपॉज संबंधी उपचार सहित किशोरी एवं महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां मरीजों की भर्ती, आवश्यक ऑपरेशन एवं उपचार, दवाइयां, पूरी डिलीवरी प्रक्रिया, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श तथा मां और नवजात की देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विशेष रूप से जरूरतमंद एवं अत्यंत गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क डिलीवरी सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के लिए ₹5100 तथा सिजेरियन डिलीवरी के लिए ₹11,000 का विशेष पैकेज रखा गया है।

अस्पताल में डॉ. भारती अग्रवाल एवं डॉ. श्रद्धा चांडक द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में महिलाओं के सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना
संपर्क: 84618-11000, 90396-45760, 77730-86100

Back to top button