सरकारी स्कूल में मिला महिला का कंकाल, 3 महिने पहले हत्या कर फेेंका, बच्चे ने दी सूचना

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा स्थित एक स्कूल के टाॅयलेट में मंगलवार को एक महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के वजह से स्कूल का गेट बंद रहता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करने के बाद वहां शव को फेंक होगा या फिर वहीं महिला को मारा गया है। महिला का कंकाल करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
मिडिया रिपोर्ट के जानकारी के मुताबिक, शहर के बीच गीदम बस स्टैंड के पास ही बोरपदर माध्यमिक स्कूल है। इन दिनों स्कूल कैंपस में पेड़ के नीचे ही मोहल्ला क्लास चल रही है। मंगलवार दोपहर एक बच्चा स्कूल में पीछे की ओर बने टॉयलेट में गया था। वहां महिला का कंकाल पड़ा देखा तो उसने टीचर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो पता चला कि किसी महिला का कंकाल है।
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से ही स्कूल बंद था। एक सप्ताह पहले ही स्कूल को खोला गया है। तब से सिर्फ स्टाफ ही आ रहा है। पेड़ के नीचे मोहल्ला क्लास लगाई जा रही है। इस दौरान भी किसी को टॉयलेट में शव पड़े होने का पता नहीं चल सका। छुट्टी के दौरान स्कूल का गेट भी बंद था। ऐसे में किसी के अंदर जाने की संभावना नहीं है। महिला के शरीर पर पायल, सलवार और गले में नेकलेस मिला है।