छत्तीसगढ़
आर्मी के जवान पर दुष्कर्म करने का आरोप…थाने पहुंचकर युवती ने बताई आपबीती शर्मनाक घटना

छत्तीसगढ़। जम्मू कश्मीर में पदस्थ आर्मी जवान समेत दो लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।जशपुर के नारायणपुर थाना में जम्मू कश्मीर में पदस्थ आर्मी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वहीं एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।