छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: मितान के बच्चों को हो गया आपस में प्यार! मितान भाई होने के नाते परिवार ने किया दोनों की शादी से इनकार..! रेलगाड़ी के सामने कूदकर दे दी दोनों ने अपनी जान

जांजगीर चांपा। जांजगीर-चांपा जिले मैं एक प्रेमी जोड़े ने साल की शुरुआत में अपने जीवन का अंत कर लिया। दोनों ने रेल के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। मिडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर कोतवाली थाना के अंतर्गत खोखसा फाटक की है। मृतकों की पहचान शशि महिलांगे (21) और लड़की की उम्र (19) रूप में हुई है। घटना 1 जनवरी की रात की है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार नगरदा थाना अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी कन्हैया लाल महिलांगे गांव के ही कमल दास का मितान है। मितान भाई होने के चलते दोनों के घरों में पारिवारिक संबंध था। इसी दौरान कन्हैया लाल का बेटा शशि महिलांगे (21) का कमल दास की 19 वर्षीय बेटी हेमलता धिरहे के बीच प्रेम संबंध हो गया, मगर उनके पिता मितान भाई होने के चलते स्वजनों ने उनकी विवाह का विरोध किया गया।

1 जनवरी की सुबह शशि महिलांगे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला और युवती को साथ लेकर जांजगीर की ओर पहुंचा। यहां देर शाम वे खोखसा फाटक के पास पहुंचे और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। इसी दौरान मौके से युवक-युवती का मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबर से उसकी पहचान की और इसकी जानकारी उसके स्वजनों को दी।

Back to top button