हाईवे पर स्पंज आयरन चोरी का बड़ा खेल बेनकाब ,42 लाख की अवैध सामग्री और दो ट्रक जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में बसना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन व भंडारण किए जा रहे 68.755 मैट्रिक टन स्पंज आयरन समेत दो ट्रकों को जप्त किया है। जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 42 लाख रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 04 JC 4585 एवं CG 07 AV 5290 को रोककर जांच की। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में फर्जी व कूटरचित कागजात के जरिए अवैध माल को वैध दिखाने की साजिश का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि रंजित सिंह (पिता रामेश्वर सिंह, निवासी लोहराचट्टी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा) ट्रक चालकों को लालच देकर कम दाम में स्पंज आयरन खरीदकर अवैध भंडारण करता था और फर्जी बिल के माध्यम से रायपुर उरला में खपाने का खेल चला रहा था।
पुलिस ने इस मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
-
सोनूलाल मोंगरे (पिता निरगुन मोंगरे, निवासी लांती थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद)
-
रामेश्वर मानिकपुरी (पिता अघनदास मानिकपुरी, निवासी वार्ड नं. 2 सरायपाली जिला महासमुंद)
-
रंजित सिंह (निवासी लोहराचट्टी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा)
आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
थाना प्रभारी शरद दुबे की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।