बसना: गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मानव सेवा की पहल

बसना: क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सुविधा प्रतिदिन केवल प्रथम 5 मरीजों को पहले आएं – पहले पाएं के आधार पर प्रदान की जाएगी। इसके लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन. के. अग्रवाल तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल द्वारा गर्भवती महिलाओं को परामर्श और आवश्यक जांच की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल में विशेषज्ञों की उपस्थिति प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक रहेगी।
अस्पताल डारेक्टर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि अत्यंत जरूरतमंद मरीजों के लिए नि:शुल्क जांच, नि:शुल्क इलाज और नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और क्षेत्र की महिलाओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 92024-09092, 93036-23130, 77730-86100
