देश-विदेश

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन तत्पर

महासमुंद। नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष 91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन महासमुंद ने अपील करते हुए कहा है कि जिले के नागरिक व उनके परिजनों के सहायता के लिए स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07723-223305 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने विश्वास दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है।

फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

Back to top button