रायपुर
इस क्षेत्र में नवजात शिशु का मिला शव….मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

हरिमोहन तिवारी रायपुर। राजधानी के भांटागांव गांव क्षेत्र में नवजात शिशु का शव मिला है। शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भेजा दिया गया है।बच्ची का शव नाले में पड़ा हुआ मिला था। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों थाना में दी। सुचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुँच गई और आसप पास के लोगों पूछ ताछ कर रही है।
नवजात शिशु के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस रत्ना सिंह ने बताया कि भाठागांव चौक के नाकाचौक के पास नाले में नवजात का शव को बरामद किया गया है।आस पास में लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। पूरी विवेचना के बाद सारे तथ्य सामने आयेंगे।