छत्तीसगढ़

पीजी कॉलेज के पास चार आरोपियों ने किशोरी से किया दुष्कर्म

कवर्धा। कवर्धा जिले में आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी मुकेश यादव ने की है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां नाबालिग आदिवासी कन्या के साथ 4 आरोपियों ने दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक बीती रात शहर के पीजी कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!