छत्तीसगढ़

हाथरस घटना के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

कांकेर. दुर्गावाहिनी के द्वारा उत्तर-प्रदेश के हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई, जीभ काट दी गई एवं हाथ पैर भी तोड़ दिए, जिसका ईलाज के दौरान अस्पताल मे निधन हो गई , इस घटना के विरोध में व पीड़िता व पीडित परिवार को न्याय दिलाने, दोषियों को फाँसी की सजा दिलाये जाने के संबंध में दुर्गावाहिनी कलेक्ट्रेट पहुँचकर कर अनुविभागीय अधिकारी( SDM )के द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया.

दुर्गावाहिनी के जिला संयोजिका श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर ने कही बहन बेटी किसी भी समाज की हो हमें बिना जात पात किये आवाज उठानी चाहिए हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ जो बर्बरता हुई वो रूह कापाने वाली घटना थी ऐसे लोगो को पहले फांसी पर लटकाया जाए अपराधी में भय व्याप्त हो और बेटियो की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

Back to top button