महासमुंद

कोविड-19 वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए,स्थानीय व्यापारी संगठन द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर नगरीय क्षेत्र बागबाहरा में कल से तीन दिन का लॉकडाउन

महासमुंद 31 अगस्त।महासमुंद जिले के बागबाहरा नगरीय क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से कोविड- 19 वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए । स्थानीय व्यापारी संगठन द्वारा दिए गए प्रस्ताव एवं क़ोरोना की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आगामी तीन दिवस (1 सितम्बर से 3 सितम्बर 2020) तक के लिए नगरीय क्षेत्र बागबाहरा में द.प. संहिता धारा 133 के तहत क़ोरोना संक्रमण से बचाव एवं संभावित रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है ।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भागवत प्रसाद जयसवाल ने बताया कि उक्त अवधि में मेडिकल सेवा एवं होम डिलवरी सेवाए पूर्व की भाँति संचालित रहेंगी ।
बाग़बाहरा के व्यापारियों से अपील की गई है कि संक्रमण काल में कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु लॉकडाउन में सहयोग करें । किसी प्रकार का लक्षण पाए ज़ाने पर तत्काल कोविड की जाँच करायें।

Back to top button