बसना

छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार में कोई नहीं सुरक्षित : मोक्ष कुमार प्रधान

मस्तूरी में कांग्रेस नेता के ऑफिस में गोलीबारी — मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की अब तक कोई कार्यवाही नहीं

महासमुन्द। बिलासपुर मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष के कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मोक्ष कुमार प्रधान जिला पंचायत सदस्य, ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधि तक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।उन्होंने यह भी कहा कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने मांग की कि इस गोलीबारी में शामिल दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मोक्ष कुमार ने यह भी कहा – यह सिर्फ कांग्रेस नेता पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। अगर ऐसी घटनाओं पर सरकार चुप रहेगी तो जनता का भरोसा शासन और व्यवस्था दोनों से उठ जाएगा।

Back to top button