सोनाखान देवरीराज की बेटी कु. सत्या नेताम बनीं सब इंस्पेक्टर, समाज ने दी बधाई

महासमुंद: अखिल भारतीय गोंड समाज 18गढ़ शाखा देवरीराज के अंतर्गत ग्राम छतवन (चांदन) की होनहार एवं प्रतिभावान बेटी कु. सत्या नेताम का सब इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र और समाज में हर्ष का माहौल है। सत्या नेताम, देवरीराज के राज्यमंत्री डॉ. नोहर सिंह नेताम की पुत्री हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गोंड समाज के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि कु. सत्या नेताम की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गोंड समाज के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से समाज के अन्य युवाओं और युवतियों को भी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय गोंड समाज 18गढ़ शाखा देवरीराज के राज पदाधिकारीगण – राज अध्यक्ष आर.आर. जगत, राज उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह पालेश्वर, राज सचिव प्रेमसाय पालेश्वर, राज महामंत्री नोहर सिंह नेताम, राज संचालक भगतराम सिदार, राज कोषाध्यक्ष जैन सिंह नेताम, राज संगठन मंत्री अश्वन सिंह सिदार, राज शिक्षा मंत्री राम सिंह सिदार, सह सचिव ललित कुमार सोम, सह संचालक सालिकराम सिदार, सलाहकार भीम सिंह नेताम एवं अमर सिंह नेताम ने सत्या नेताम को शुभकामनाएं दीं।
इसी तरह महिला प्रभाग से श्रीमती पुष्पा देवी नार्को (राज अध्यक्ष), श्रीमती गौरी बाई ठाकुर (राज उपाध्यक्ष), श्रीमती पुष्पा ठाकुर (राज सचिव) एवं श्रीमती ओमलता ठाकुर (सह सचिव) ने भी बधाई दी।
देवरीराज युवा प्रभाग के रमेश कुमार मरकाम (अध्यक्ष), लखन लाल सिदार (उपाध्यक्ष) एवं गोकुल पालेश्वर (सचिव) ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।
साथ ही सर्कल रीकोकला के पदाधिकारी – पृथ्वी सिंह नेटी (अध्यक्ष), प्रेमसाय सिदार, तिहारु राम मरकाम (उपाध्यक्ष), प्रवीण सिंह नेताम (सचिव), श्याम लाल नेताम (संचालक) और भेख सिंह सिदार (सलाहकार) तथा महिला प्रभाग से श्रीमती सुशीला नेताम, श्रीमती नंदकुमारी पालेश्वर और श्रीमती किर्ती नेटी ने भी शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा सर्कल चांदन के पदाधिकारी – रामेश्वर सिंह पालेश्वर (अध्यक्ष), बेनुलाल सिदार (उपाध्यक्ष), चम्पतलाल पालेश्वर (सचिव), मोतीलाल सिदार (सह सचिव), चित्रसेन पालेश्वर (संचालक), धाकड़ सिंह पालेश्वर एवं मंगलसिंह सिदार (सलाहकार) ने भी कु. सत्या नेताम की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समाज के सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने कहा कि सत्या नेताम की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और आने वाले समय में वे समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।