महासमुंद

महासमुंद । पुलिस की बड़ी कार्यवाही नशीली दवाइयों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। पुलिस ने 30 मार्च, 2026 को एक सफल छापेमारी के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो रेलवे स्टेशन के पास छिपीया पारा में नशीली दवाइयाँ (SPASMO PROXYVON PLUS) बेचने की फिराक में थे।

मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 588 कैप्सूल SPASMO PROXYVON PLUS बरामद किए गए, जिसमें DICYCEMINE HYDROCHLORIDE, TRAMADOL HYDROCHLORIDE और ACETAMINOPHEN जैसी नशीली दवाइयाँ शामिल थीं। पुलिस ने मौके पर तलाशी और जप्ती की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की।

आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

राकेश कुमार साहू, पिता लखन लाल साहू, उम्र 32 साल, वार्ड नं. 18, गुडरूपारा
मनोज कुमार सोनबेर, पिता वेदराम सोनबेर, उम्र 33 साल, वार्ड नं. 08, नयापारा
सद्दाम कुरैशी, पिता शब्बीर कुरैशी, उम्र 32 साल, वार्ड नं. 05, नयापारा
रिंकु चन्द्राकर, पिता विष्णु चन्द्राकर, उम्र 34 साल, वार्ड नं. 16, बेमचा
कामेश उर्फ सोनू, पिता खिलावन चन्द्राकर, उम्र 30 साल, वार्ड नं. 05, बस्ती पारा, खरोरा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उनके मोबाइल और नकदी भी जप्त किए। सभी आरोपियों को धारा 21 (बी) और 22 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और देहाती नालसी क्र. 00/26 दर्ज की गई।

Back to top button