बसना

भंवरपुर : नाबालिक पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

भंवरपुर : देवानंद कोसरिया बताता है की वह ग्राम बडेसाजापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी है।

दिनांक 26/03/2026 के प्रातः 6 : 30 बजे उसका नाबालिक पुत्र जतिन कोसरिया जिसकी उम्र 16 वर्ष 03 माह 03 दिन है जो घर से बिना बताये कही चला गया है।

जिसका पता तलाश आसपास के मोहल्ले में अपने रिश्तेदारो में आसपास के ग्रामो में किया कही पता नही चला उसे शंका है की उसका नाबालिक पुत्र जतिन कोसरिया को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।

उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और पुलिस नाबालिक बच्चे की तलाश में जुट गई है।

Back to top button