बसना

बसना : तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने ली महिला की जान

बसना : तेज रफ़्तार पिकअप वह की ठोकर से महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार – देशराम सिदार बताता है की वह ग्राम अंकोरी थाना बसना का निवासी है वह बताता है की दिनांक 26/03/26 को उसकी मां सुबह किराना दुकान से सामान लेकर पैदल घर जा रही थी।

तभी करीब सुबह 8 बजे ताडापारा रोड के पास पहुंची थी कि उसी समय पीछे से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक OD 17 AB 0488 के चालक द्वारा अपने वाहन को खतरनाक ढंग से एवं तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पैदल चल रही उसकी मां मथुरा सिदार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सींडेंट कर दिया एक्सीाडेंट करने से उनकी मां के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी है।

उक्त मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 184-LKS, 106(1)-BNS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कायम विवेचन में लिया है।

Back to top button