बसना

बसना/भंवरपुर: कौशल पान दुकान में चल रहा था शराबखोरी का खेल, लिस ने युवक को दबोचा

देशराज दास बसना/भंवरपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पान दुकान में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भंवरपुर चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भंवरपुर स्थित कौशल पान दुकान में लोगों को बैठाकर शराब पीने-पिलाने की सुविधा दी जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भाग निकले। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जीतू डड़सेना पिता कौशल डड़सेना (उम्र 25 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर भंवरपुर, थाना बसना को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब गोवा पौवा की दो खाली शीशियां तथा दो डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए, जिनसे शराब की गंध आ रही थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 (सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

Back to top button