महासमुंद

मोक्ष कुमार प्रधान ने दी दीपावली की शुभकामनाएं — कहा, अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व खुशहाली और एकता का संदेश देता है

,जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से दीपावली मनाएं, पर्यावरण की रक्षा करें और सौहार्द एवं प्रेम का संदेश फैलाएं।

उन्होंने कहा, “दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। आइए हम सब मिलकर अपने समाज में एकता, शांति और भाईचारे का वातावरण बनाएं।”

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के स्वस्थ, सुखी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, “दीपों का यह पर्व हर घर में नई उम्मीदें और सकारात्मक ऊर्जा की किरणें लेकर आए।”

Back to top button