जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने विभिन्न ग्रामों में की माता रानी की पूजा-अर्चना

महासमुंद/बसना। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान (क्षेत्र क्रमांक 12), जिन्होंने हमेशा समाज व संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी दी है, सोमवार को दुर्गा पूजा अवसर पर कई गांवों में जाकर श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन किए।
कार्यक्रम के अनुसार मोक्ष कुमार प्रधान ने –
-
शाम 5 बजे ग्राम बम्हनी में माता रानी का दर्शन किया।
-
शाम 6 बजे ग्राम बरनाईदादर में माता रानी के दर्शन हेतु पहुंचे।
-
शाम 7 बजे ग्राम बरोली में माता रानी की आरती में शामिल हुए।
-
रात 9 बजे ग्राम गढ़फुलझर के रामचंडी मंदिर में माता रानी के दर्शन किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “दुर्गा पूजा हमारे आस्था और संस्कृति का पर्व है, जो समाज को शक्ति और एकता का संदेश देता है। माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे और गांव-समाज में सुख-शांति व समृद्धि आए।”
मोक्ष कुमार प्रधान ने पूजा-अर्चना के साथ ही ग्रामीणों से भेंट कर उनके सुख-दुख की जानकारी भी ली और लोगों को शुभकामनाएं दीं।