महासमुंद

महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता : तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3.95 लाख रुपये बताई गई है।

घटना का विवरण
प्रार्थी कुलेश्वर चक्रधारी (23 वर्ष) निवासी तुपकबोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 20 सितम्बर को अपने दोस्त बोधन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर घूमने गया था। मंदिर दर्शन के दौरान उसकी हीरो एचएफ डीलक्स (क्र. CG 06 GH 7863) अज्ञात चोर ले उड़ा। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तारी इस तरह हुई
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झलप चौक बागबाहरा के पास कुछ लोग चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातों को कबूल किया और बताया कि वे पिछले कुछ माह से मिलकर बाइक चोरी कर रहे थे। आरोपियों ने खल्लारी क्षेत्र से अब तक 11 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बुधराम सिन्हा उर्फ बुधारू पिता देहू राम सिन्हा (39 वर्ष), निवासी भानसोज थाना आरंग, जिला रायपुर।

  2. गैंदलाल दीवान पिता रामरतन दीवान (35 वर्ष), निवासी अरंड थाना खल्लारी, महासमुंद।

  3. धनेश राम दीवान पिता प्यारे राम दीवान (38 वर्ष), निवासी अरंड थाना खल्लारी, महासमुंद।

जप्त वाहन (कुल 11 नग, कीमत 3,95,000 रुपये):

  • 04 नग हीरो एचएफ डीलक्स

  • 02 नग हीरो ग्लैमर

  • 02 नग स्प्लेंडर प्लस

  • 01 नग स्प्लेंडर

  • 01 नग प्लेटिना

  • 01 नग स्कूटी

पुलिस कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ खल्लारी थाना में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की कई लंबित वारदातों का खुलासा हुआ है और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Back to top button