सरायपाली

एनॉमली स्कैन से मिलती है गर्भस्थ शिशु के विकास की सम्पूर्ण जानकारी,जाने क्या कहते है सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप वशिष्ट

सरायपाली। गर्भावस्था के दौरान शिशु के संपूर्ण विकास और स्वास्थ्य की जाँच के लिए एनॉमली स्कैन एक बेहद महत्वपूर्ण जाँच मानी जाती है। यह स्कैन गर्भ में पल रहे बच्चे की वृद्धि, प्लेसेंटा की स्थिति और अंगों के सही विकास की विस्तृत जानकारी देता है।

सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप वशिष्ट (MD, DMRD, DNB – Radiodiagnosis) के अनुसार, एनॉमली स्कैन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि गर्भस्थ शिशु स्वस्थ है और समय पर उचित देखभाल मिल रही है।

एनॉमली स्कैन से होने वाले लाभ –

  • शिशु की वृद्धि और गर्भ में उसकी हलचल देखी जा सकती है।

  • शिशु के आंतरिक अंगों का सही विकास सुनिश्चित होता है।

  • जन्मजात दोषों का प्रारंभिक पता लगाया जा सकता है।

  • एमनियोटिक द्रव (पानी) की मात्रा का आकलन किया जाता है।

  • गर्भनाल और अपरा (प्लेसेंटा) की स्थिति जाँची जाती है।

  • गुड़सूत्र (क्रोमोसोम) से संबंधित असामान्यताओं के मार्कर का पता लगाया जा सकता है।

  • गर्भाशय तक रक्त प्रवाह और प्रसव नलिका (सर्विक्स) की माप की जाती है।

डॉ. कुलदीप वशिष्ट ने बताया कि एनॉमली स्कैन न केवल माता-पिता को मानसिक सुकून देता है, बल्कि किसी भी जटिलता की स्थिति में समय पर इलाज की सुविधा भी सुनिश्चित करता है।

न्यू भारती हॉस्पिटल, सरायपाली, जिला महासमुंद (छ.ग.)
📞 संपर्क: 7773000720, 8120226666

Back to top button