रायपुर

Raipur:एसबीआई के एटीएम में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे पर टेप लगाकर कैश मशीन को काटा

रायपुर 29 अगस्त। रायपुर की एक एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। घटना रायपुर के एनआईटी कैंपस के पास बने एसबीआई एटीएम में हुई। सुबह जब बैंककर्मी पहुंचे तो एटीएम के अंदर तार कटे हुए मिले। जांच में पाया गया कि किसी ने मशीन को काटकर रुपए निकालने का प्रयास किया है। इसके बाद बैंक के रोकड़ अधिकारी असलम ने सरस्वी नगर थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात किसी ने बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया। एटीएम के अंदर चोर ने सीसीटीवी कैमरे पर काला टेप भी लगा दिया ताकि चोरी की वारदात कैमरे में ना कैद हो सके। तार और मशीन को काटते वक्त ही चोर डर के मारे एटीएम से भाग गया। मशीन से रुपए चोरी नहीं हुए हैं। इलाके में अब सर्चिंग की जा रही है। कुछ संदिग्धों से इस वारदात के बारे में पूछताछ भी की जा रही है।

एटीएम के अंदर मशीन पर कटिंग के निशान देखने के बाद चोरी की घटना की जानकारी मिली। अब पुलिस सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है। चोरी में कामयाब नहीं हो सका चोर, बैंक प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की
सरस्वती नगर थाने से महज 200 मीटर दूर की घटना.

Back to top button