व्यायाम शाला से मोटर पम्प और केबल वायर चोरी, मामला दर्ज

महासमुंद/बागबाहरा. मुख्य नगर पालिका अधिकारी बागबाहरा ने नगर पालिका परिषद बागबाहरा के वार्ड क्र.12 तेन्दुलोथा व्यायाम शाला में स्थित ट्यूबवेल के मोटर पम्प एवं केबल वायर 180 फिट जुमला कीमती 19850 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में बागबाहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया है.
शिकायत के अनुसार पार्षद एवं जल प्रभारी नगर पालिका परिषद बागबाहरा द्वारा पंप चोरी होने की मौखिक जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी थी. जिसके बाद अधिकारी द्वारा वार्ड क्र.12 तेन्दुलोथा व्यायाम शाला में स्थित ट्यूबवेल के मोटर पम्प का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण उपरांत पाया गया कि व्यायाम शाला में स्थित ट्यूबवेल के मोटर पम्प एवं केबल वायर को दिनांक 25/08/2020 को रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है.
मामले में बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.