सरायपाली/बसना: शुरू हो गई दीवाली की तैयारी,बनने लगे मिट्टी के दीये,और खिलौने

महासमुंद बसना: व्यापारी चाइनीज झालर व बल्ब से पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया है। ऐसे में कुम्हारों की आस बढ़ गई है। कुम्हार दीवाली की तैयारी में जुट गए हैं। सरायपाली/बसना में कुम्हारों के कई परिवार एक साथ रहते हैं।
कुम्हार सुबह से ही मिट्टी के दीये, खिलौने और मिट्टी के झालर बनाने में जुट जाते हैं। सरायपाली ब्लॉक के ग्राम केंदुआ के कुम्हार रघुवर राणा बताते हैं कि इस साल मिट्टी के दीये की मांग पिछले वर्ष से अधिक है। व्यापारियों ने दशहरा के पहले ही बड़ी संख्या में आर्डर दे दिए हैं। विभिन्न आकृति में बनाए गए आकर्षक दीपक लोगों को लुभा रहे हैं। कुम्हार मिट्टी के बनाए सभी सामानों की रंगरोगन सहित अन्य तरह के सजावट में जुटे हैं। दीये के साथ बना रहे मिट्टी के खिलौने भी
मिट्टी के दीये बना रहे रघुवर राणा बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षो से बारिश और बाजार में इलेक्ट्रिक झालरों के कारण मिट्टी के दीये की मांग कम हुई थी। लेकिन इस वर्ष श्रद्धालुओं ने फिर से घरों में माता लक्ष्मी के पूजन और छत-आंगन में मिट्टी के दीपक जलाने का मन बना लिया है। कारण, इन सभी की मांग बढ़ गई है। पर्व में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में दीपकों के साथ खिलौने और अन्य सजावट के सामान भी तेजी से बना रहे हैं।