छत्तीसगढ़

हरियाणा में गुंडों ने गोली मारकर की हत्याछत्तीसगढ़ धमतरी की इंजीनियर पूजा शर्मा को

धमतरी। धमतरी की इंजीनियर पूजा शर्मा की हरियाणा के गुरुग्राम में गुंडों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बतादें मंगलवार की रात हुई इस घटना में पूजा की सिर पर गोली लगी थी, जिसे अस्पताल में एडमिट किया गया था. जहां पर 39 घंटे बाद मौत हो गई.

इस घटना के बाद आधारी नवागांव में रहने वाली पूजा की माता-पिता गुरुग्राम गए हुए हैं। पूजा की शव को धमतरी लाने का प्रयास किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पूजा शर्मा अपने मित्र सागर मनचंदा को फ्लैट दिखाकर लौट रही थी. तभी एकाएक रास्ते में बाइक सवार तीन गुंडों ने उन्हें घेर लिया. एक ने कार की खिड़की खोलने कहा. खिड़की खोलते ही गोली मार दी गई. जिससे पूजा के सिर पर गोली लगी.

न्यूज़ रिपोर्ट के जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड में ये घटना घटित हई. बताया जा रहा है, बाइक पर सवार तीन गुंडों ने मास्क लगाए हुए थे.बताया जा रहा है, पूजा शर्मा 25 अक्टूबर को धमतरी से गुरुग्राम गई हुई थी.

वह गुड़गांव में एक निजी साफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थीं. सागर मनचंदा भी उसी कंपनी में इंजीनियर था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार आज को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खांगाला जा रहा है. हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Back to top button