
महासमुन्द/बसना.भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का 7 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है है और इस दृष्टि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश अनुसार कोविड संक्रमण और महामारी को ध्यान रखते हुए इस दिवस को पूरे देश में एक लाख गांव में सादगी और सरलता पूर्वक सेवा ही संगठन के कार्य को एक साथ क्रियान्वित किया जाएगा जिस के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई
30 मई को सेवा ही संगठन कार्यक्रम में समस्त 192 महासमुंद जिला शक्ति केंद्रों को केंद्र बिंदु मान कर क्रियान्वित किया जाएगा
उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला के अध्यक्ष जिले के प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर गांव का नाम चिन्हांकित करेंगे
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री गण सांसद एवं पूर्व सांसद विधायक प्रदेश के पद अधिकारी पूर्व विधायक जिला पंचायत एवं जनपद के चयनित जनप्रतिनिधि नगरीय निकाय के चयनित जनप्रतिनिधि प्रदेश के पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं जिला द्वारा चयनित अन्य वरिष्ठ सदस्य गण आवश्यक रूप से दो स्थानों पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे
भाजपा के सभी मोर्चा मिलकर 28, 29 एवं 30 मई को रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व एवं पश्चात में तृणमूल कांग्रेस एवं अन्य राजनीति दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए लोकतंत्र की हत्या कर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवार जनों के साथ हत्या मारपीट बलात्कार एवं आगजनी जैसी घटनाओं के बारे में एक वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर में किया जाएगा
उक्त कार्यक्रम के प्रभारी शिवरतन शर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव,दीपक म्हस्के प्रदेश संयोजक आईटी सेल, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने घोषित किया है
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक जिले में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित विचार परिवार एवं बुद्धिजीवी वर्ग के प्रबुद्धजनों को उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे प्रत्येक जिला केंद्रों वे कम से कम 500 प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा साथ ही भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.