छत्तीसगढ़
नदी के तेज बहाव में बह गया 9 वर्षीय बालक, चार घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव परिवार में शोक

विकाश राठी धमतरी।मगरलोड के ग्राम करेली बड़ी का 9 वर्षीय बालक नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण बह गया। जिसका शव बरामद कर लिया गया है।
चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया चौकी पारा के राजेश निषाद का 9 वर्षीय पुत्र धनंजय निषाद जो तीसरी कक्षा में पढ़ता था। वह अपने चार दोस्तों के साथ लगभग दोपहर 12 से 1 बजे के बीच महानदी में नहाने गया हुआ था।धनंजय निषाद पानी के तेज बहाव में बह गया।
मृतक के दोस्तों ने धनंजय के पानी डूबने की जानकारी परिजनों को दी सहायक उपनिरीक्षक नेहरू साहू स्टाफ व ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुटे हुए थे। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद दो किलोमीटर दूर एनिकट के पास बच्चे का शव मिला उसके बाद आगे की कार्रवाई करेली चौकी पुलिस द्वारा किया गया.