बसना

बसना: लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्र परिषद का गठन बाराडोली विद्यालय में. शपथ ग्रहण 5 अगस्त को करने की घोषणा

बसना: आज दिनांक 01/08/2024 दिन गुरुवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराडोली (बसना) में प्राचार्य जगदीश जगत एवम छात्र संघ प्रभारी गौकरण सोनी के द्वारा विधिवत छात्रसंघ गठन सत्र 2024_2025 का निर्वाचन कार्य संपन्न कराया गया। जिसमे व्याख्याता समीर साहू पीठासीन अधिकारी,बरूण सिदार मतदान अधिकारी 1,रामजी साव मतदान अधिकारी 2, चक्रधर भोई मतदान अधिकारी 3,के रूप में कार्य संपन्न किए।

समस्त छात्र छात्राओं ने मतपत्र के द्वारा अपने पसंद के अभ्यर्थी को वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।छात्र छात्रों को भाग संख्या,सरल क्रमांक,एवम मतदाता रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर,बाएं हाथ की तर्जनी में अमिट स्याही लगाकर चुनाव कार्य संपन्न किया गया। मतदान के तत्काल बाद मतगणना समीर साहू,ललित मिश्रा, अरुण मिश्रा, जानकी जीवन प्रधान,नरेश खटकर,के द्वारा किया गया । जिसमें शाला नायक के रूप में कुलमणी साव चुने गए। उपशाला नायक प्रदीप जगत,क्रीड़ा सचिव शिवा साहू, छात्रा प्रतिनिधि मनीषा पोर्ते ,अनुशासन प्रमुख राहुल सेठ, विज्ञान सचिव बबली साहू, पर्यावरण प्रमुख अदिति साहू,चुने गए।

निर्विरोध रूप से भूगोल अध्यक्ष कु चांदनी सिदार,सांस्कृतिक एवम साहित्यिक सचिव कु भावना राय, स्वच्छता प्रमुख कु हर्षिता सेठ, शिक्षा मंत्री वेदप्रकाश नायक चुने गए । कक्षा नायक 12वीं विज्ञान से कु. ममता जगत, उप कक्षा नायक कु प्रेमशीला महापात्र, 12वीं कला से कक्षा नायक कमलनयन साव, उपकक्षा नायक निरपति खुटे, कक्षा 11वीं विज्ञान से कक्षा नायक कु मीना साहू, उपकक्षा नायक कु संजू साव, 11वीं कला से कक्षानायक कु डालिम नाग, उपकक्षा नायक कुलेश्वर सिदार , 10वीं से कक्षा नायक कु योगिता सेठ,उप कक्षा नायक कु पूनम साव, 9वीं से कक्षा नायक नंदिनी जगत, उप कक्षा नायक दीपिका जगत चुने गए ।

उक्त मतदान को संपन्न कराने में व्याख्याता श्रीमती सरस्वती मिश्रा,अनिता कौशिक,लता मिश्रा एवम श्रीमती हेमवती पारेश्वर,नंदिनी शर्मा,हेमेंद्र मलिक का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्राचार्य जे.जगत द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवम शुभकामनाएं देकर हारे हुए प्रत्याशियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। पद एवम गोपनीयता हेतु शपथ ग्रहण 5 अगस्त 2024 को करने की घोषणा की गई ।

Back to top button