बसना

बसना: शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल,विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किये

बसना: नए शिक्षा सत्र को एक उत्सव के रुप में मनाते हुए गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलडीह में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल जी के साथ अन्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती व छत्तीसगढ़ महतारी की पुजा-अर्चना कर,दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य कर फुलमाला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल व अन्य अतिथियों सहित अधिकारियों ने नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर, फुलमाला पहनाकर, पाठ्य पुस्तक, शाला गणवेश वितरण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने विद्यालय प्रांगणों में वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किये।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आज की पीढ़ी के अनुसार 21 वीं सदी की योग्यता के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करना है और पढ़ लिखकर अच्छा नागरिक बनकर अच्छे अच्छे नौकरी में जाकर तथा अपना स्वयं का व्यापार खड़ा कर माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए सजग हैं, साथ ही विद्यालय परिसर को हरा भरा करने हेतु वृक्षारोपण करना अनिवार्य है। सभी संकल्प लें की हमारा बसना विधानसभा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बने। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। साथ में विधायक ने विद्यालय प्रांगणों में वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किये।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ इस थीम पर पूरे राज्य के स्कूलों में पौधारोपण करने का अभियान चलाया जा रहा है।विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि अपने परिजन की स्मृति में पौध रोपण करें। पेड़ पौधों के कारण वातावरण का शुद्ध और तापमान नियंत्रित रहता है। पेड़ पौधों पर ही हमारे जीवन का भविष्य निर्भर रहता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे स्वयं तो पौधे लगायेंगे साथ ही अपने परिवार के सदस्यों एवं दोस्तों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय परिवार की तरफ से विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सलडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रसन्न प्रधान मालगुजार, भाजपा मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू,मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल, पूर्व जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई,निज सचिव नरेन्द्र बोरे, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,संजय गोयल, सरपंच श्वेत प्रधान, उपसरपंच सुचित्रा साहू,बीईओ कमलेश कुमार ठाकुर, बीआरसी गौतम कनेर, प्राचार्य मिनिकेतन दास, आरएमओ मनीष भारद्वाज, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना,मण्डल उपाध्यक्ष देवारचंद प्रधान, युवा नेता सोनू छाबड़ा, दीपक देवांगन, महावीर सिदार, खेमू अग्रवाल, प्रहलाद पटेल, रविप्रकाश प्रधान, अनिल बढ़ाई, अखिलेश दास आदि एवं बसना शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य कैलाश चंद्र साहू, प्राचार्य सुरेश कुमार पटेल, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि मोहित पटेल, प्राचार्य खिरोद पुरोहित, उपसरपंच त्रिलोचन भोई, शिक्षक पालक समिति अध्यक्ष रासबिहारी प्रधान,पूर्व अध्यक्ष राजकुमार बेहरा, शिक्षक पालक समिति कोषाध्यक्ष विजय पटेल, रेंजर आफिसर एस आर निराला, रमेश कुमार सोनी, मुरलीधर नायक, वैष्णव महापात्र आदि तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में भाजपा जिला संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि व मण्डल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,विधायक प्रतिनिधिगण अरविंद मिश्रा, मोहित पटेल, पूर्व प्राचार्य कैलाश चंद्र साहू, प्राचार्य एनके पण्डा, प्रधानपाठक राजकुमारी गुप्ता, विवेकानंद दास, मनोहर पटेल,विजय पटेल,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण और विद्यार्थीगण मौजूद रहें।

Back to top button