छत्तीसगढ़

बिग ब्रैकिंग : दो दर्जन नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, लौटे मुख्यधारा में, SP के सामने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग अलग क्षेत्रो में सक्रिय 03 ईनामी सहित कुल 24 नक्सलियों ने गन का साथ छोड़कर अब गणतंत्र का हाथ थाम लिया है। ‘लोन वर्राटू के तहत 24 नक्सलियों दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के सामने आत्मसर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 03 ईनामी नक्सली भी शामिल है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 70 ईनामी माओवादी सहित कुल 272 माओवादी आत्मसर्पण कर मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

 

    

Back to top button
error: Content is protected !!