सरायपाली: घासी-घसिया समाज सरायपाली ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन, समाज को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

देशराज दास सरायपाली। घासी-घसिया समाज सरायपाली ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार, 2 अगस्त 2026 को समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सहिस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चन्द्रसाय मांझी एवं जिला सचिव जयकुमार सारथी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में दलगंजन सागर (कोसमपाली) को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सलाहकार मंडल में हरिशंकर मांझी (कसडोल), पीताम्बर बाघ (सरायपाली) एवं उदय सारथी (सरायपाली) को जिम्मेदारी सौंपी गई। चन्द्रसाय मांझी (केजुवा) को संरक्षक बनाया गया।
उपाध्यक्ष पद पर कैलाश मोगरे (आकाशखार), रूपकुमार सागर (कनकेबा), पुरन सारथी (तिलाईपाली) एवं कैलाश बेहरा (तोरेसिंहा) को नियुक्त किया गया। वहीं चन्द्रशेखर सोना (रूढ़ा) को सचिव, सुभाष बंछोर (इच्छापुर) को कोषाध्यक्ष तथा उदयराम बाघ (कंवरपाली) को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा जयकुमार सारथी (बोंदा) को प्रवक्ता, नमोनारायण डोंगरे (सरायपाली) को मीडिया प्रभारी, सोहन (टिंकू) बाघ (सरायपाली) को शहर प्रमुख, नरेश सोनवानी (सरायपाली) को पत्रवाहक तथा बाबूलाल डिगरे (डुडुमचुआ), दिनेश सांडे (कसडोल) एवं प्रकाश बंछोर (माधोपाली) को क्षेत्र प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान बसना ब्लॉक के मीडिया प्रभारी सुरेश अस्तुरा सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
जिला सचिव जयकुमार सारथी ने बताया- घासी-घसिया समाज की मजबूती हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। समाज के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर शिक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी तथा संगठन के विस्तार पर विशेष कार्य किया जाएगा। नई कार्यकारिणी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हर गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेगी। हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर विकास और सम्मान की दिशा में आगे बढ़ना है।