राशिफल

जानिए 30 मई2024 दिन गुरुवार का राशिफल हमारे साथ कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना राशिफल

मेष-स्थिति थोड़ी बेहतर कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति मध्‍यम और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा बेहतर समय ये कहा जाएगा। भगवान शिव की अराधना करें।

वृषभ-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से मध्‍यम समय चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।

मिथुन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कर्क-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर दें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति थोड़ी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। हनुमान जी की अराधना करते रहें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप आगे बढ़ने लगे हैं। कोई भी नीली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

कन्‍या-मन अप्रसन्‍न रहेगा। बच्‍चों, उनकी सेहत और प्रेम की स्थिति को सोचकर मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप मध्‍यम गति से चलेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-घरेलू सुख बाधित होगा। गृहकलह के शिकार होंगे। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाई-बहन के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह अच्‍छा समय साबित हो सकता है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पूंजी निवेश अभी न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति बेहतर, व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मकर-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। प्रेम का साथ होगा। संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापार आपका पहले से बेहतर दिख रहा है। मां भवानी को आराध्‍य मानकर उनकी पूजा-अर्चना करते रहें।

कुंभ-मन अप्रसन्‍न रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। कमी महसूस करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापार सही चलेगा लेकिन ऐसा अनुभव नहीं करेंगे। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति थोड़ी सी विवादास्‍पद होगी। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। शनि से सम्‍बन्धित चीजें दान करें।

Back to top button