महासमुंद

ग्राम पतेरापाली में ग्रामवासियों के बीच मनी इंदिरा जी की जयंती : अंकित

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी जी की 103 वीं जयंती कांग्रेस को ग्राम स्तर पर मजबूत करने के इरादे से ग्रामवासियों के बीच ग्राम पतेरापाली में जा कर मनाई गई व मिठाई का वितरण भी किया गया ।

अंकित बागबाहरा ने अपने उद्बोधन में बताया कि बचपन से ही अति सक्रीय इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाई व सितम्बर 1942 में उन्हें जेल में डाल दिया गया। देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री बनने का गौरव भी इन्ही के नाम पर अंकित है ।
इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत पाक युद्ध में विश्व शक्तियों के सामने न झुकने के नीतिगत और समयानुकूल निर्णय क्षमता से पाकिस्तान को परास्त किया और बांग्लादेश के रूप में एक नया राष्ट्र बनाया इस समय इंदिरा जी के कार्यकाल में ही 90000 पाक सैनिकों का आत्म समर्पण करवाया जो कि एक अभूतपूर्व कार्य था ।

सदन में विपक्ष के नेता भी उनके कार्यशैली से प्रभावित थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें सदन में दुर्गा कहकर संबोधित किया करते थे, क्योंकि उनके कार्य ही इतने अधिक प्रभावशाली थे।

एक ऐसी महिला जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं। यही वजह है कि उन्हें आयरन लेडी अर्थात लौह महिला के नाम से संबोधित किया जाता है।

महान नेता इंदिरा जी ने अपनी हत्या के एक दिन पहले ही उड़ीसा में अपना आखरी भाषण देते हुए कहा था− ‘मैं आज जीवित हूं, शायद कल संसार में नहीं रहूंगी, फिर भी मैं अपनी आखरी सांस तक देश की सेवा करती रहूंगी और जब मैं मरूंगी मेरे खून की एक−एक बूंद भारत को शक्ति देगी और अखण्ड भारत को जीवित रखेगी।

आत्मा अजर अमर अविनाशी है। इन्दिरा जी देह के रूप में हमारे बीच नहीं है लेकिन वह एक साहसी आयरन लेडी के सूक्ष्म रूप में देश सहित सारे विश्व का सदैव मार्गदर्शन करती रहेंगी।अंत में अंकित बागबाहरा ने बताया कि अब वे इस बात की कोशिश करेंगे कि आगे से कोई भी कांग्रेस का कार्यक्रम गाँव में ग्रामवासियों के मध्य मनाया जाय ।

इस जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित बागबाहरा,वीरेंद्र शुक्ला,श्यामदेव साहू उपसरपंच,केवल यादव,ज्योतिष पटेल,केजू पटेल,इंद्रकुमार चौहान,जितेंद्र पटेल,रेवा ध्रुव,बैतल,नारायण निषाद,विक्रम ध्रुव,भागीरथी ध्रुव,श्याम भट्ट,यमुना ध्रुव,संजय पटेल,मनीराम यादव,कांशी निषाद,कोमल ध्रुव,आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Back to top button