मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू लड़के से रचाई शादी, जाने इनकी लव स्टोरी,लगाया किडनैप का आरोप,जाने क्या है पूरा मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें तमाम विवाद जुड़ चुके हैं। मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू लड़के से शादी कर ली है,
वहीं लड़की के अब्बा ने थाने में लड़की को किडनैप किए जाने की FIR दर्ज करवाई है। लड़की का कहना है कि उसके अब्बा, उसके हिंदू पति की हत्या करवाना चाहते हैं। तमाम विवादों की वजह से ये लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला
इण्डिया टीवी मिडिया रिपोट्स के अनुसार मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले की चर्चा उस वक्त शुरू हुई, जब मुजफ्फरपुर में एक मुस्लिम लड़की शबाना को किडनैप करने की बात सामने आई और एक हिंदू लड़के अभिषेक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने लड़की और लड़के की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। इस बीच खबर मिली कि शबाना ने अभिषेक से दिल्ली में शादी कर ली है।
शबाना ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि वह अभिषेक की हत्या करवाना चाहते हैं। शबाना अपना बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में भी गई। शबाना का कहना है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से अभिषेक से शादी की है।
शबाना ने ये भी बताया कि उसने एक साल पहले अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया था। शबाना ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से भागी थी, उसका किसी ने किडनैप नहीं किया है।
शबाना के परिजन शादी के लिए नहीं थे तैयार
शबाना ने बताया कि उसके परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। अभिषेक का घर उसके घर के पास ही है और वह उसको 4 साल से जानती है।
19 अप्रैल को इन दोनों ने शादी कर ली थी। शबाना का कहना है कि उसके अब्बा अपहरण का केस कर चुके हैं लेकिन वह चाहती है कि वे अपना केस वापस ले लें।
वह अभिषेक के साथ खुश है और उसी के साथ रहना चाहती है। शबाना ने ये आरोप भी लगाया है कि उसके परिजन अभिषेक की हत्या करवा सकते हैं।
शबाना के अपहरण मामले में मो . नूर आलम ने अभिषेक समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक शबाना का अपहरण 7 अप्रैल को हो गया था।
वहीं शबाना ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अभिषेक से शादी की और बताया कि उसने शादी से पहले दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में अपना धर्म बदला और फिर मंदिर में शादी की।
इस मामले में डीएसपी नगर राघव दयाल का कहना है कि लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है। लड़का और लड़की बालिग हैं।