बसना

बसना/ गढ़फुलझर: सात दिवसीय श्री राम कथा यज्ञ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं अग्रवाल नर्सिंग होम संचालक व राम कथा समिति संरक्षक वरिष्ठ नेता डॉ.एन.के. अग्रवाल यज्ञ में शामिल हुए.

बसना: श्री सनातन धर्म प्रचार परिषद गढ़फुलझर बसना के द्वारा धर्म जागरण तथा विश्व शांति, कल्याणार्थ श्री विशाल रूद्र महायज्ञ तथा श्री राम कथा भक्ति सत्संग में वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ कराया गया यज्ञ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं अग्रवाल नर्सिंग होम संचालक व राम कथा समिति संरक्षक वरिष्ठ नेता डॉ.एन.के. अग्रवाल यज्ञ में शामिल हुए.

महराज जी ने बताया यज्ञ शब्द यज व धातु से सिद्ध होता है। इसका अर्थ है देव पूजा, संगतिकरण और दान। संसार के सभी श्रेष्ठकर्म यज्ञ कहे जाते हैं। यज्ञ को अग्निहोत्र, देवयज्ञ, होम, हवन, अध्वर भी कहते हैं। लोग जानते हैं कि दुर्गंधयुक्त वायु और जल से रोग, रोग से प्राणियों को दुख, सुगंधित वायु और जल से आरोग्य व रोग के नष्ट होने से सुख प्राप्त होता है।

यज्ञ पर्यावरण को शुद्ध बनाने का एकमात्र उपाय यज्ञ है। यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। रोग-नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करके स्वस्थ रहने में सहायक होता है।

अत: यज्ञ करते हुए बड़े प्रेम से वेदमंत्र बोलकर आहूति दें जिससे मन शुद्ध, पवित्र और निर्मल बन जाए। प्रदूषण समाप्त हो जाए। जनता खुशहाल हो व विश्व का कल्याण हो।

इस अवसर पर दीपक शास्त्री, पंकज दुबे ,रामबाबू शास्त्री,नीरज शास्त्री,मुकेश शास्त्री,मनीष शास्त्री, शिवम शास्त्री,पवन शास्त्री, सत्येंद्र शास्त्री, रवि शास्त्री ,बसंत शास्त्री,एवं समिति सदस्य चंद्रशेखर पांडे,परदेसी पटेल, वनमाली पांडे, श्याम लाल पांडे, भरत राजपूत, सुंदरमनी मिश्रा, हितेंद्र पाण्डे, मनोहर मिस्त्री, परमानंद सिदार, जगदीश साहू, सियालाल रणवीरा, बसंत साहू तथा भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Back to top button