बसना

करिया धुरवा से पूजन कर शुरू हुई पदयात्रा, भाजपा के बड़े नेता रहे मौजूद

पदयात्रा के प्रणेता पुरंदर मिश्रा ने पद यात्री दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बसना: विगत 25 वर्षों से अनवरत चल रही पदयात्रा के 26 वें वर्ष का आगाज कल पिथौरा क्षेत्र के करिया धुरवा से पूजा पाठ कर प्रारंभ हुई।
विदित हो की उक्त पदयात्रा हर वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलती है पर इस वर्ष यह यात्रा 1 नवम्बर से प्रारम्भ हो रही है जो 6 नवम्बर तक चलेगी।

पदयात्रा के पहले दिन अर्जुनी स्थित करिया धुर्वा मंदिर से विधि विधान से पूजा पाठ कर प्रारम्भ हुई,यात्रा को पदयात्रा के प्रणेता पुरन्दर मिश्रा,जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सयोंजक डॉ एन के अग्रवाल,ओमप्रकाश चौधरी,सीताराम सिन्हा,अनंत वर्मा,अनिल अग्रवाल,माधव साव, एवं उपस्थित भाजपजनो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पहले दिन यात्रा अपने निर्धारित सारिणी के अनुरूप राजाडेरा,कोकोभांठा एवं खुसरूपाली पहुंची जहां ग्रामीणजनों ने पदयात्रियों का आत्मीयता से आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया इसके उपरान्त गांव के बीच गली में सभा सम्पन हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए पदयात्री प्रमुख पियुष मिश्रा ने पदयात्रा के उद्देश्य एवं विगत 25 वर्षों से इस यात्रा के माध्यम से किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल,महामंत्री आशीष शर्मा,अभिमन्यु जायसवाल,आलोक त्रिपाठी, भरत ठाकुर,विकाश बघेल,नवीन साव,संजय अग्रवाल,परदेशी पटेल,नंदकुमार चौधरी,रामनरेश बघेल सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जन एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button