सरायपाली: सर्व यादव समाज के तत्वधान में शिशुपाल पहाड़ के रमणीय स्थल में बैठक का आयोजन किया गया

सरायपाली: सर्व यादव समाज सरायपाली के तत्वधान में शिशुपाल पहाड़ के रमणीय स्थल में बैठक का आयोजन किया गया सर्व यादव समाज सरायपाली के तत्वाधान में 14 अक्टूबर 2022 को शिशुपाल पर्वत घोड़ाधार परिक्षेत्र अर्तुण्डा दुर्गा माता मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के चरणों में धूप दीप जलाकर सभी परिक्षेत्र प्रमुख एवं सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात सम्माननीय अतिथियों का परिचय व सम्मान स्वागत तिलक एवं राधे राधे गमछा पहनाकर (महामंत्री) दुर्वादल यादव (सचिव) यशवंत यादव के द्वारा किया गया। उद्बोधन की कड़ी में (संरक्षक) जगन्नाथ यादव ने सर्व यादव समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा।
सरायपाली में बीजारोपण प्रांताध्यक्ष रमेश यदु ने सन 1998 में किया था। (संरक्षक) ध्रुव मलिक ने समाज में हम सबको संगठित होकर रहने एवं समाज के विकास में कार्य करने पर जोर दिया। मधुसूदन यादव ने अपने आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करने पर बल दिया। मनोज यादव ने समाज के विकास के लिए हमें कुछ न कुछ सहयोग करना चाहिए कहा।कौशिक यादव ने शिक्षा पर बल देते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया। परि.अध्यक्ष सम्पत यादव ने समाज के विकास के लिए हमें मिलजुल कर काम करना होगा कहा। (अध्यक्ष) विजय यादव ने समाज को संगठित एवं मजबूत करने ,बच्चों में संस्कार, शिक्षा ,नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति, युवाओं को रोजगार से जोड़ना , छात्रावास भवन निर्माण सरायपाली एवं सामाजिक भवन निर्माण परिक्षेत्र अर्तुण्डा (घोडाधार )पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी बंधुओं ने अपने – अपने विचार प्रस्तुत कर सहमति दी ।
समाज के सर्वांगीण विकास के लिए युवा प्रकोष्ठ ,कर्मचारी प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, आर्थिक विकास प्रकोष्ठ गठन करने पर बल दिया: संरक्षक रामलाल यादव, जगन्नाथ यादव,चुन्नी लाल यादव, हीरालाल यादव ,मनोज यादव, मंगत राम यादव, ईश्वर यदु, उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र टाणी,निलान्द्री बगर्ती, मदन दीप ,घासीराम यादव कोषाध्यक्ष बाबू लाल यादव, टीकाराम यादव, सुरेंद्र यादव, ज्योति कुमार ठेठवार ,परिक्षेत्र अध्यक्ष सादराम यादव, संजय यादव, राम लाल यादव, हुकुम यादव, गणेश यादव ,रुपानंद यादव ,संपत यादव, ननकी यादव, शौकी यादव, विजय यादव, मुरली महार, ओमप्रकाश छत्रपति ,तुलसीराम यादव ,मोहित राम यादव संयोजक विक्रम यादव ,सचिव मिनकेतन यादव, दिनेश कुमार यादव,
मेहतर यादव ,पप्पू यादव सदस्य सुंदर लाल यादव, हेतराम यादव, नंद लाल यादव ,बिपिन बिहारी यादव, प्रकाश यादव, विजय राम यादव , दुर्वादल यादव ,मनोज यादव ,गोकुल यादव, हेमसागर यादव, राम लाल यादव, बिम्बाधर बांक, सुरेंद्र भोई , फकीर यादव, शिवनाथ यादव, गया राम यादव, प्यारा यादव,उसतराम ,डिग्री लाल यादव, रोहित यादव, लाल साय यादव ,भोगी लाल यादव ,परशुराम यादव, रामकृष्ण यादव, रवि शंकर यादव ,करुणाकर यादव, दयाराम यादव ,श्याम लाल यादव ,टेकसिंह यादव ,घनश्याम यादव,खीर सागर यादव, प्रेम लाल यादव एवं समस्त यादव बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति कुमार ठेठवार ने किया।