देश-विदेश

कांग्रेस नेता का विवादित बयान कहा कि “द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले” , चमचागिरी की भी हद्द है , भाजपा ने दिया मुहतोड़ जवाब

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने ट्वीट में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा ​है कि ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले, चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।

वहीं एक दूसरे ट्वीट में उदित राज ने कहा कि मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिए निजी है,कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

उनके इस बयान को लेकर अब भाजपा हमलावर हो गई है, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने (उदित राज) राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने किया…वो भी हमने सुना है।

उन्होंने कहा कि ये सब कही न कही कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और ये कही न कही आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस को इसके लिए क्षमा मांगना चाहिए।

Back to top button