बसना पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाकर वाहनों के विरुद्ध किया चलानी कार्यवाही

देशराज दास बसना: आज शनिवार को बसना पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाकर यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चलानी कार्यवाही किये है। पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाया जिसमे वाहन चालकों के चालान काटे जो बिना सिलबेल्ट एंव बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे जिनके विरुद्ध पुलिस ने चलानी कारवाही की है.

बसना थाना प्रभारी विनोद नेताम ने बताया कि उक्त कार्यवाही का उद्देश नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता कर उनकी दुर्घटनाओं में होने वाली जान माल की क्षति को बचाना है। बिना नंबर प्लेट के दो व चार पहिया वाहन, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाना , दो पहिया वाहन पर तीन सवारियों का बैठना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना जैसे लोगो पर चलानी कार्यवाही किये है. थाना थाना प्रभारी विनोद नेताम ने लोगो को यातायात नियमो के नियमो का पालन करने हिदायत दिए है.