बसना
भवरपुर/बसना: घर के सामने गली गलौच करने से मना करने पर महिला से मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

बसना: प्रार्थिया ने भवरपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराइ है की वह ग्राम भवरपुर में रहती है दिनांक 23.09.2022 को उसके घर के सामने हिमांशु पनसारी गाली गलौज कर रहा था तब उसके पति द्वारा उसे मना करने पर वो उन्हे गंदी-गंदी गाली देने लगा मैं बोली इन्हे क्यो गाली दे रहे हो मार रहे हो तो मुझे बेल्ट से मारने लगा और मेरे साथ और मेरे पति को भी मार रहा था और धमकी दे रहा था रात को तुम सबको जान से मार दूंगा कहकर
इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC महिला से मारपीट तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।