बसना

बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में ” अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्” कार्यकारिणी का हुआ गठन

भूषण दास बसना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिसका पंजीयन 9 जुलाई 1949 को हुआ जो आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है । ऐसे विश्वव्यापी विद्यार्थी संगठन का कार्य छात्रहित एवं राष्ट्रहित में सदैव निरंतर प्रगतिशील रहता है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महासमुंद विभाग के विभाग संगठन संयोजक श्री अनंत सोनी के नेतृत्व में बसना के शासकीय स्व. श्री जयदेव सतपथी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

समाजहित हेतु शासकीय महाविद्यालय में कार्यकारिणी का गठन किया गया है तथा महाविद्यालय या नगर की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव कार्यरत रहेंगे, विद्यार्थी परिषद के प्रति विद्यार्थियो की रुचि बहुत अधिक है , और कार्यकारिणी गठन होने पश्चात निश्चित रूप से महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास होगा समय समय पर विद्यार्थियो के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा । महासमुंद नगर मंत्री भैरव पाल एवं बसना महाविद्यालय छात्र मुकेश परमार विशेष रूप से इस दौरान मौजूद रहे और विद्यार्थी परिषद के कार्य पद्धति के बारे में महाविद्यालय में विद्यार्थियो को विस्तृत जानकारी दिए ।

महाविद्यालय कार्यकारिणी के के रूप में

अध्यक्ष- प्रिया बाग, महाविद्यालय प्रमुख- दीपांशु साहू , मंत्री- दीपक पंडा , सह मंत्री- पदमनया भोई , निरज साहनी, दिवाकर बंजारा ,टिकम साहु
सोशल मीडिया प्रभारी – भूषण दास
जनजाति छात्र प्रमुख – सुलोनी सिदार , सरस्वती रात्रे एवं कुनाल सेंदरिया
क्रीड़ा प्रमुख – जानकी पटेल
महा SFS – चंपा ओगरे
SFS सह प्रमुख – राजेन्द्र प्रसाद साहु
SFD – उमेश्वरी यादव
NSS प्रमुख – कैलाश सिदार
को दायित्व दिया गया । उनके द्वारा सदैव विद्यार्थी के हितो की रक्षा करने तथा विद्यार्थी के विकास हेतु क्रियाकलाप कराने की बात कही गई तथा यह भी कहा गया कि वे केवल महाविद्यालय तक ही सीमित ना होकर नगर में भी कोई समस्या आती है तो समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयत्नशील तथा तत्पर रहेंगे ।

Back to top button