महासमुंद
राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में महासमुंद शहर से अनुसूईया यादव का हुआ चयन

महासमुंद; शहर शासकीय डीएमएस की छात्रा अनुसूईया यादव का चयन राज्य स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता में हुआ है यह प्रतियोगिता दिनांक 03/09 /2022 से 06/09 /2022 तक दुर्ग में आयोजित है इससे पूर्व संभाग स्तरीय प्रतियोगिता तरेगा भाटापारा में आयोजित था जिसमें अच्छे खेल कौशल के आधार पर अनुसुइया का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है ।
इस अवसर पर सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल मेडम,संस्था प्रमुख आरती झा मैडम, समस्त व्याख्याता गण, समस्त शिक्षक गण एवं उनके कोच हिरेंद्र कुमार साहू ने शुभकामनाएं प्रदान किए है।