ये कैसा जानवर: छ.ग.के मुंगेली जिले में कब्र खोदकर खा जाता हैं शरीर पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में इन दिनों एक अनोखे जानवर की दहशत कायम है। यह जीव इंसानों की कब्र खोदकर लाश को खा जाता है। यह जानवर अधिक खतरनाक है। मुंगेली के लोरमी नगर की इंसानी बस्तियों में कबर बिज्जू नाम के जानवर की चलककदमी बढ़ती जा रही है। पुलिस और वन विभाग का आधा ध्यान इन जानवरो को पकड़ने में लगा हुआ है,ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।
जंगलों या कब्रिस्तान के आस पास रहने वाला जीव कबर बिज्जू अपने मूल स्थान को छोड़कर मुंगेली के लोरमी शहर में घूमते देखे जा रहे हैं। भले ही यह जीव शेर ,चीते ,तेंदुए या भालू की तरह बड़े नहीं होते,लेकिन बेहद खतरनाक होते हैं,इसलिए इनका रिहायशी इलाकों में पाया जाना चिंता का विषय बना हुआ है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम लोरमी के लोगो को अलर्ट रहने की हिदयात दी है,इसके साथ ही मोबाइल नंबर देकर कबर बिज्जू दिखने की स्थिति में तत्काल सूचना देने कहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली के लोग नहीं चाहते कबर बिज्जू उनके घरों के आस पास दिखाई भी दे,क्योंकि उनको अपने बच्चों की चिंता है। इससे खतरा सिर्फ छोटे बच्चों को है,क्योंकि यह जीव नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को अपना निशाना बनाकर उनका शिकार करता है। आदमखोर होना इस जीव की प्रवृत्ति में शामिल है,इसलिए इसका खतरा अधिक बताया जा रहा है। लोरमी नगर के लोगों का कहना है कि पहले रिहायशी इलाके में विरले ही कबर बिज्जू दिखाई देते थे,लेकिन इनकी संख्या अब बढ़ चुकी है। हालत यह हैं कि यह खतरनाक जीव लोगों के घर और दुकानों में घुसने लगा है।