
उद्घाटन समारोह में डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल,
पिथौरा: बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगतदेवरी के फुलझर उच्च. माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों के मांग पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा वाटर कुलर प्रदान किया गया है जिसका आज उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए,
सर्वप्रथम डॉ.सम्पत अग्रवाल ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुजा-अर्चना किया एवं रीबन काटकर वाटर कुलर का उद्घाटन किया तत्पश्चात शाला प्रबंधन समिति एवं अंचलवासियों ने पुष्पहार,चंदन वंदन से स्वागत सम्मान किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल को अपने सामने पाकर सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अंचलवासियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में नृत्य प्रदर्शन किया गया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के द्वारा किये जा रहे समस्त जनसेवा कार्य नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, शिशु जांच शिविर, क्रिकेट,कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, बिजली,पानी की सुविधा इत्यादि जनसेवा कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू,उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, भगतदेवरी सेक्टर प्रभारी किरण पटेल, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा,सह प्रभारी आकाश सिन्हा, भगतदेवरी सेक्टर कार्यालय प्रभारी किशोर कानूनगो,शिक्षकगण, छात्र छात्राएँ व बड़ी संख्या में अंचलवासी उपस्थित थे।