छत्तीसगढ़

छ.ग.के बारदानों में ओडिशा से आ रहा धान

जगदलपुर। पड़ोसी राज्य के धान को रोकने सीमा पर चौकसी के साथ ही नाके भी बनाए गए हैं। गुरुवार देर रात 8 बजे ओडिशा के िचरांगी से एक ट्रैक्टर में 100 बोरा धान धनपूंजी में बेचने लाया जा रहा है। इसकी खबर लगते ही मंडी उपनिरीक्षक वीरेन्द्र दिल्लीवार, फूड इंस्पेक्टर सुशील कर्मा और आरक्षक लंबोदर कश्यप व अन्य अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 10 बजे अधिकारियों ने अवैध तरीके से ला रहे धान को पकड़ने में सफलता पाई।

गुरुवार की देर रात जो धान अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है उसमें जिस बारदाने का उपयोग किया गया है वह बारदाना छग बीज विकास निगम का है। अधिकारियों ने अवैध परिवहन के तहत पकड़े गए धान व ट्रैक्टर को नगरनार थाने में रखवाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि धान चिरांगी से लाया जा रहा था। मंडी उपनिरीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जा रही है ताकि यह पता लगाया जा के यह बारदाना ओडिशा में कैसे पहुंचा। गौरतलब है कि बस्तर जिले के 11 धान खरीदी केंद्र संवेदनशील हैं। इसमें से अधिकतर केंद्र पड़ोसी राज्य की सीमा से लगे हुए हैं।

मौके से भागा ट्रैक्टर चालक: ट्रैक्टर में लदे धान को कहां से लाया जा रहा है इसकी पड़ताल करने के लिए जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार में सफल रहा। उन्होने बताया कि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था उस पर न तो कोई नंबर था और न ही गाड़ी मालिक का नाम लिखा गया है। मंडी उपनिरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तक इस ट्रैक्टर को लेकर कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है।

Back to top button
error: Content is protected !!