अपराधपिथौरा

महासमुंद/पिथौरा :कबाड़ सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद/पिथौरा: पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्बूलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विनोद कुमार मींज के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कबाड़ समान की ख़रीदी बिक्री पर अंकुश लगाने को निर्देशित किया गया था.

अवैध कबाड़ समान की बिक्री में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना पिथौरा में पदस्थ निरीक्षक गोपाल धुर्वे को आज दिनांक 26-05-2022 को जरिये मूकबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरतुंगा के पास एक वाहन कबाड़ी समान भर कर जा रहा है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के साथ रवाना होकर बरतुंगा चौक के पास पहुँचे बागबाहरा तरफ से वाहन क्रमांक CG 08 L3803 सफेद रंग का टाटा 709 आया जिसे रोककर पूछताछ करने पर वाहन का ड्राइवर अपना नाम सुल्तान खान पिता बाबू खान उम्र 56 साल साकिन बलोदा बाजार पांडे पारा थाना बलोदा बाजार जिला बलोदा बाजार छत्तीसगढ़ हाल ग्राम बरतुंगा अमजद खान के मुर्गी फार्म थाना पिथौरा का होना बताया, वाहन में रखे सामान के बारे में पूछने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया,मौके पर गवाह धनाराम यादव एवं राजू वासुदेव को तलब कर उक्त वाहन को चेक करने पर वाहन में पुरानी साईकिल टूटी हुई लोहे का टूटा टुकड़ा कबाड़ सामान मिला मौके पर उक्त सामान का कागजात पेश करने धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया.

जो कोई कागजात नहीं होना बताया उक्त वाहन में रखे कबाड़ सामान को कांटा कराया गया जो कबाड़ सामान का वजन 3270 किलो. कीमती लगभग 81750 रुपये का होना पाया गया वाहन क्रमांक CG 08 ल 3803 पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग 10 लाख रुपए जुमला कीमती 1081750 रुपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 41 (1+4) जा.फौ . धारा 379 भादवि का अपराध पाए जाने से थाना पिथौरा के इस्तगासा क्रमांक 02/2022 कायम कर आज दिनांक 26-05- 2022 को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई मेंAsi कौशल साहू, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, आरक्षक शैलेश ठाकुर एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Back to top button