पिथौरा

महासमुंद/पिथौरा: श्रमजीवी पत्रकार संघ पिथौरा के द्वारा वरिष्ठ संपादक ललित सुरजन के आसमिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

महासमुंद/पिथौरा। श्रमजीवी पत्रकार संघ पिथौरा के द्वारा वरिष्ठ संपादक ललित सुरजन के आसमिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।श्री सुरजन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा कि सुरजन जी का पूरा जीवन पत्रकारिता एवं साहित्य के लिए समर्पित रहा है उन्होंने नये पत्रकारों एवं रचनाकारों को सदैव मार्गदर्शन दिया है।

एक पत्रकार के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के हितो की हमेशा पुरजोर पैरवी की उनके निधन से पत्रकारिता जगत में एक तरह कि रिक्तता आ गई है। वरिष्ठ पत्रकार पवन गुप्ता ने स्व सुरजन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे देश में प्रसिद्धि लेखक कवि और पत्रकार थे उनकी लेखनी सर्वहारा वर्ग के हीतो का आवाज बुलंद करती रही है।वरिष्ठ साहित्यकार उमेश दीक्षित व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष मनोहर साहू, वरिष्ठ साहित्यकार उमेश दीक्षित, राजेंद्र सिन्हा , पवन गुप्ता, ऋषिकेश शुक्ला, राजेश मिश्रा,रमेश सिन्हा,विजय गुप्ता, दिनेश गोयल,राजेश बंसल,आशीष शर्मा,

Back to top button